लंबे समय से चल रहे अनशन के बाद सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
उपवास के कारण उनके स्वास्थ्य बिगड़ गया ।चिकित्सकों ने बेहतर उपचार और विशेष निगरानी के लिए उन्हें मेदांता अस्पताल रिफर किया। अस्पताल में उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है और डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
सोनम वांगचुक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर अनशन पर थे। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद उनके समर्थकों ने चिंता व्यक्त की है और सरकार से जल्द बातचीत कर समाधान निकालने की मांग की है।
वहीं, विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।






टिप्पणियाँ (0)