भारत में बच्चों और युवाओं के बीच आत्महत्या के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर समाज और शिक्षा व्यवस्था को गंभीर चिंतन के लिए मजबूर कर दिया है। हाल ही में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2019 से 2024 के बीच देश में 18 वर्ष से कम आयु के 63,000 से अधिक बच्चों की आत्महत्या से मृत्यु हुई। इसी अवधि में 30 वर्ष से कम आयु के 12,500 से अधिक युवाओं की आत्महत्या का कारण परीक्षा में असफलता बताया गया।

कि परीक्षा और करियर को लेकर बढ़ता दबाव युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल रहा है। हालांकि आंकड़े यह भी दर्शाते हैं कि आत्महत्या के पीछे केवल शैक्षणिक तनाव ही जिम्मेदार नहीं है। पारिवारिक समस्याएं, बीमारी, रिश्तों में तनाव, प्रेम संबंधों से जुड़ी परेशानियां और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां भी बड़ी वजह बनकर सामने आ रही हैं।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में बच्चों की आत्महत्या के मामलों में पारिवारिक समस्याएं सबसे प्रमुख कारण रहीं, जबकि परीक्षा में असफलता भी एक महत्वपूर्ण कारण के रूप में दर्ज की गई।

इस समस्या का समाधान केवल शिक्षा प्रणाली में सुधार से नहीं होगा। परिवारों, स्कूलों, कॉलेजों और समाज को मिलकर ऐसा वातावरण तैयार करना होगा जहां युवा अपनी समस्याओं को खुलकर साझा कर सकें और समय पर मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्राप्त कर सकें।

यह आंकड़े इस बात की चेतावनी हैं कि युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना अब केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय आवश्यकता बन चुका है।