भारत की बेटियों ने एक बार फिर देश का नाम विश्वभर में गौरवान्वित किया है। Border Security Force (BSF) की महिला पर्वतारोही टीम ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी Mount Everest को फतह कर स्वर्णिम इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर देशभर में गर्व और उत्साह का माहौल है।
प्रधानमंत्री ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि नारी शक्ति ने BSF की अजेय शक्ति को सिद्ध किया है। उन्होंने कहा कि बल की डायमंड जुबली (हीरक जयंती) के अवसर पर महिला टीम द्वारा एवरेस्ट विजय प्राप्त करना साहस, देशभक्ति और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। प्रधानमंत्री ने बताया कि टीम ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर “वंदे मातरम” गाकर पूरे देश को गौरवान्वित किया।
साहस और समर्पण की मिसाल
BSF की महिला पर्वतारोही टीम ने कठिन मौसम, बर्फीली हवाओं और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। टीम की इस सफलता को देश की महिलाओं के बढ़ते आत्मविश्वास और क्षमता का प्रतीक माना जा रहा है।
महिला टीम की इस उपलब्धि पर विभिन्न क्षेत्रों से बधाइयों का सिलसिला जारी है। लोगों ने इसे भारत की नारी शक्ति और सुरक्षा बलों के साहस का प्रतीक बताया है। सोशल मीडिया पर भी टीम की सफलता की खूब सराहना की जा रही है।
BSF की महिला पर्वतारोही टीम ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और मेहनत के बल पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों, विशेषकर युवतियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी




