22 जून को कतर के प्रमुख गैस उत्पादन केंद्र रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में रविवार शाम हुए भीषण विस्फोट और आग की घटना में कम से कम 54 लोग घायल हो गए हैं, जबकि 18 अन्य लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। कतर के गृह मंत्रालय और कतरएनर्जी के अनुसार यह हादसा बारजान गैस सुविधा में संचालन दोबारा शुरू करने के दौरान हुए एक तकनीकी हादसे के कारण हुआ।

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज राजधानी दोहा तक सुनाई दी। घटना के बाद इलाके में आग की ऊंची लपटें और धुएं का विशाल गुबार देखा गया। राहत एवं बचाव दलों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया और लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी,

अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में इसे "तकनीकी दुर्घटना" बताया है और कहा है कि आम जनता की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। हालांकि, इस घटना ने वैश्विक ऊर्जा बाजारों की चिंताएं बढ़ा दी हैं क्योंकि रास लाफान दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण LNG (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) केंद्रों में से एक है। यदि गैस उत्पादन या निर्यात प्रभावित होता है, तो अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों पर इसका असर पड़ सकता है। फिलहाल कतर सरकार ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं