Loading...
राजनीति से जुड़ी ताज़ा खबरें और लेख

छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय निकायों में महिला जनप्रतिनिधियों के स्थान पर पति या रिश्तेदारों के प्रतिनिधि के रूप में काम करने पर सख्ती की है। अब नगर निगम और नगर पालिका की बैठकों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधि को खुद उपस्थित रहना होगा।

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने Gen Z के मुद्दों पर युवाओं से संवाद की जरूरत बताई। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से सुनने पर जोर दिया।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का प्रभार मिला। CJP ने इसे आंदोलन की जीत बताते हुए नई मांगें रखीं।

जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान के 1997 के छात्र आंदोलन की चर्चा फिर तेज हो गई है। छात्र संगठन और विपक्ष दोनों घटनाओं की तुलना करते हुए सरकार से जवाब मांग रहे हैं।

एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक के दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी और छात्रों के भविष्य से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

21 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली पुलिस उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले गई। इस दौरान जंतर-मंतर पर समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया।

सोनम वांगचुक और अन्य प्रदर्शनकारियों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 13वें दिन भी जारी है। लगातार उपवास से उनका वजन 7 किलोग्राम से अधिक घट गया है। बिगड़ती सेहत के बीच उन्होंने 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक शांतिपूर्ण संसद मार्च का ऐलान किया है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल ने राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता और जवाबदेही पर नई बहस छेड़ दी है। आंदोलनकारी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग कर रहे हैं, जबकि सरकार का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पद्म श्री 2026 के तहत खेल, कला, साहित्य, विज्ञान, चिकित्सा, उद्योग और समाज सेवा के क्षेत्र में देने वाली कई प्रमुख हस्तियों को सम्मान पाने वालों में रोहित शर्मा, हरमनप्रीत कौर, आर. माधवन, प्रोसेनजीत चटर्जी, सतीश शाह, मंगला कपूर, ए. ई. मुथुनायगम, आर्मिडा फर्नांडीज, अशोक खाडे और अंके गौड़ा एम. शामिल .

महाराष्ट्र में शिंदे गुट की बढ़ती ताकत, बंगाल में TMC की अंदरूनी हलचल और विपक्षी दलों में बढ़ती टूट के बीच NDA पर राजनीतिक फूट को बढ़ावा देने के आरोप लग रहे हैं।

बंगाल सरकार ने नई योजनाओं और धर्म आधारित सहायता बंद करने का फैसला लिया। पार्क सर्कस विवाद पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हुई।

पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ और डॉ. रमन सिंह ने ईंधन बचत के लिए अपने काफिलों में वाहनों की संख्या घटाने का फैसला लिया है। इससे VIP कल्चर और सरकारी खर्च को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।