Loading...
भारत से जुड़ी ताज़ा खबरें और लेख

देश में इंटरनेट उपयोग में पुरुषों और महिलाओं के बीच 16.2 प्रतिशत अंकों का अंतर है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह असमानता सबसे अधिक है, जबकि शहरी महिलाओं की इंटरनेट पहुंच ग्रामीण पुरुषों से थोड़ी बेहतर दर्ज की गई है।

छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवार पर्याप्त मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर "चिता आंदोलन" कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी प्रतीकात्मक चिताओं पर लेटकर विस्थापन का विरोध कर रहे हैं।

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 18वें दिन भी जारी है। लगातार उपवास के कारण उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, लेकिन वे सरकार के साथ बातचीत शुरू होने तक अनशन समाप्त करने को तैयार नहीं हैं।

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

भारत सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में बड़ी सफलता की ओर बढ़ रहा है। गुजरात के साणंद स्थित संयंत्र में बनने वाली चिप्स का निर्यात जापान, अमेरिका और यूरोप सहित कई देशों में किया जाएगा। इस पहल से भारत की वैश्विक तकनीकी पहचान मजबूत होगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात को नई गति मिलेगी

3 से 5 जुलाई 2026 तक चलने वाला यह महोत्सव कृषि, बागवानी, निर्यात और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने की एक महत्वपूर्ण पहल का आयोजन उत्तर प्रदेश के आमों की वैश्विक मांग बढ़ाने के साथ-साथ किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों को भी मजबूती देंगे।

अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पवित्र गुफा के पट श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिए गए हैं। कड़ी सुरक्षा और व्यापक व्यवस्थाओं के बीच बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हो चुका है। यह यात्रा 28 अगस्त तक चलेगी।

देश में पहली बार महिला किसानों के अधिकारों को कानूनी पहचान देने की पहल, खेती में उनकी भूमिका को मिलेगा संस्थागत सम्मान।

1 जुलाई से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 183.50 रुपये घट गई है। नई दरों से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य कारोबारियों को राहत मिलेगी।

सरकार ने VB-G RAM G Act लागू कर दिया है, जिसके तहत ग्रामीण परिवारों को अब 100 की जगह 125 दिन रोजगार की गारंटी मिलेगी। इसे ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

कर्नाटक के बेंगलुरु दक्षिण क्षेत्र में स्थित एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। खनन कार्य के दौरान विशाल चट्टान गिरने से नौ मजदूरों की मौत हो गई। सभी मृतक प्रवासी श्रमिक बताए जा रहे हैं। घटना के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और खदान में सुरक्षा मानकों के पालन की भी पड़ताल की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सामने आए कथित बंधुआ मजदूरी के मामले ने श्रमिकों की सुरक्षा और श्रम कानूनों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।